गेवरा-दीपका| दीपका थाना क्षेत्र के दीपका माइंस में शनिवार शाम खाली ट्रेलर में आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर कोयला लोड करने पहुंचा था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जिसका मालिक प्रिंस पांडे को बताया जा रहा है। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


