दीपक ने की अनियमितता जांच की मांग

गढ़वा | आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने उपायुक्त को आवेदन देकर सोनपुरवा तालाब जीर्णोद्धार योजना (वर्ष 2022) में बरती गई अनियमितता की जांच की मांग की है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में दीपक शर्मा ने कहा है कि गढ़वा नगर परिषद के द्वारा वर्ष 2022 में सोनपुरवा तालाब के जीर्णोद्धार हेतु एक करोड़ 44 लाख रुपए की स्वीकृत योजना बनाई गई थी। इस योजना के अंतर्गत तालाब में स्टैचू, पहुंच पथ, चारों ओर लाइटिंग, पानी में बोटिंग फव्वारा और कैंटीन का निर्माण किया जाना था। आजसू पार्टी का प्रतिनिधि मंडल टीम कार्य स्थल का मुआयना किया। परंतु अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि कार्य स्थल पर उपरोक्त में से कोई भी कार्य पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देता है। न तो स्टैचू, न पथ, न लाइटिंग न बोटिंग, न फव्वारा और न ही कैंटीन का अस्तित्व मौके पर नहीं है। जबकि संबंधित मदों में राशि की निकासी की जानकारी सामने आ रही है। इससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि उक्त योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। वहीं सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। दीपक शर्मा ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।जांच कर दोषियों के ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में सरकारी धन की का दुरुपयोग नहीं हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *