दीपक बैज बोले-भाजपा सरकार बजट में कटौती कर रही:सारंगढ़ में मनरेगा बचाओ अभियान;कहा-15 दिन में काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सारंगढ़-बरमकेला क्षेत्र में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ चलाया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में नेताओं ने लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। अभियान की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, कविता प्राण लहरे और रामकुमार यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा चंद देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर मनरेगा को बचाने के लिए ग्रामीणों का समर्थन मांगा। दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा कानून के तहत 15 दिन में काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है, लेकिन भाजपा सरकार बजट में कटौती कर रही है। दीपक बैज ने कहा कि सरकार सीसी रोड नहीं बनवा पा रही, वह यह हिस्सा कहां से देगी? उन्होंने ‘महतारी वंदना’ योजना और बिजली बिलों की तुलना करते हुए कहा कि सरकार एक हाथ से 1000 रुपए दे रही है और दूसरे हाथ से 3000 रुपए का बिजली बिल थमा रही है। हमारी ‘हाफ बिजली बिल’ योजना बंद कर जनता पर बोझ डाला गया है। किसानों को परेशान करने का आरोप दीपक बैज ने धान सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार नए स्कूल नहीं खोल पा रही, लेकिन नई शराब दुकानें खोलने में आगे है। राइस मिलर्स का दो साल का भुगतान भी बकाया है। बैज ने स्पष्ट किया कि जब तक हर हाथ को काम और सही मजदूरी नहीं मिलती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *