दीपक सारावत ने जीता मिस्टर एचआईएफडब्ल्यू राजस्थान का खिताब:MR. HFWS राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

MR. HFWS राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में मि. एचआईएफडब्ल्यू राजस्थान का खिताब दीपक सारावत ने जीता। मसल्स मैन ऑफ क्लासिक का खिताब मनोज कुमार, मैन फिजिक का खिताब प्रीतम, भवन्साल, लोकेन्द्र ने जीता। 175 किलोग्राम में रफीक, विशेष, मास्टर दीपक सारावत, मोहन गुसाई ने खिताब जीता। विमेन बॉडी बिल्डिंग का खिताब नंदिनी व बिकनी का खिताब नेहा लखवानी ने जीता। इस प्रतियोगिता में 123 प्रतियोगियों ने भाग लिया। 0-55 किलो वर्ग में तनवरी प्रथम, अमित द्वितीय, गोविन्द तृतीय रहे। 55-60 किलो वर्ग में भवन्साल प्रथम, तुषार द्वितीय, प्रीतम तृतीय रहे। 60-65 किलो वर्ग में लोकेन्द्र प्रथम, साहिल द्वितीय, मनीष तृतीय। 65-70 किलो वर्ग में शुभम प्रथम, शाहनवाज द्वितीय, किरण तृतीय। 70-75 किलो में नसीम प्रथम, मोहम्मद शमीम द्वितीय, प्रवीण तृतीय। 75-80 किलो भारवर्ग में शुभम प्रथम, दीपक गुसाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 55-60 किलो वर्ग में मोहम्मद शाहनवाज, 70-75 किलो वर्ग में शुभम ने खिताब जीता। जूनियर एचआईएफडब्ल्यू वर्ग में ध्रुव तिवारी एवं सीनियर द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रंजीत सिंह सोलंका, जय मि. अमान कुरैशी, हारिसन भाई, ओमप्रकाश वर्मा व आशीष शर्मा रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *