उदयपुर में टूटी रोड को लेकर अब शासन-प्रशासन एक्शन में मोड में है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने नगर निगम, यूडीए और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली। विधायक ने दीपावली से पहले किसी भी सूरत में खड्डों को ठीक करने की हिदायत दी। मुख्य रूप से सिटी स्टेशन रोड को जल्द करने के निर्देश दिए, जिससे त्योहार पर शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। विधायक ने कहा सिटी स्टेशन वाली रोड पर विशेष रूप जोर देते हुए कहा कि यह शहर की मुख्य सडक है और एलिवेटेड रोड के काम चलने के कारण इस रोड की हालत ज्यादा खराब है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जैन ने निगम आयुक्त को स्पष्ट रूप से कहा कि दीपावली से पहले इस रोड को किसी भी परिस्थिति में सही किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में दीपावली के बाद पर्यटकों का बूम रहता है और खराब सड़क के कारण शहर की छवि धूमिल होती है। इस पर आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले रोड पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। इस मौके पर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए के वरिष्ठ अभियंता संजीव कुमार शर्मा, अनित माथुर, निगम के वरिष्ठ अभियंता मुकेश पुजारी, शशिबाला सिंह, नगर निगम के अधिशाषी अभियंता विद्युत रितेश पाटीदार, सहित अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। बारिश से टूटी सड़कों पर भी जल्द होगा पेचवर्क
इस बैठक में शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि बारिश के मौसम में जो-जो रोड टूट गई है, उनको भी जल्द ठीक किया जाए। ज्यादा ही जरूरी है तो नई रोड बना दी जाए। जैन ने दुर्गा नर्सरी रोड़ भी बारिश में खराब हो गई है उसे ठेकेदार के माध्यम से तुरंत सही करवाने को कहा। सीवरेज के टूटे ढक्कन बदलें
इस विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को कहा कि शहर में कई जगहों पर सीवरेज के ढक्कन टूट गए हैं, जिससे हादसे होने का खतरा है। ऐसे में जहां-जहां पर सीवरेज के ढक्कन टूटे चुके हैं, उन्हें बदला जाए। इस मौके पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों को कहा कि वे बीएसएनएल के अधिकारियों से चर्चा कर शहर में जहां-जहां पर उनके पोल है, जो किसी काम नही आ रहे है उन्हें हटाएं। विधायक ने कहा कि कुछ पोल सड़क के काफी आगे तक लगे है जो किसी काम नहीं आ रहे है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इन सड़कों को दीपावली से पहले सुधारने के निर्देश


