दीप्ति सिन्हा को पीएचडी की उपाधि से किया गया अलंकृत

चतरा| मगध विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग से जुड़ीं डॉ. दीप्ति सिन्हा ने शोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने मिलीग्राम स्केल एस्टिमेशन ओफ एक्टिव क्लोरीन रीजेंट विषय पर अध्ययन और शोध कार्य किया। उनका शोध रसायन शास्त्र में नए आयाम प्रस्तुत करता है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।डॉ. दीप्ति सिन्हा ने यह शोध कार्य डॉ. रेवती कांत के निर्देशन में पूरा किया। डॉ. रेवती कांत ने इस शोध की सराहना करते हुए इसे रसायन विज्ञान के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय योगदान बताया। उन्होंने कहा डॉ. दीप्ति ने कठिन परिश्रम और समर्पण से इस जटिल विषय पर अद्भुत कार्य किया है। उनका शोध प्रयोगशालाओं में सटीकता और दक्षता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।डॉ. दीप्ति की इस सफलता में उनके पति रूपेश कुमार सिन्हा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी पत्नी का साथ दिया और उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. दीप्ति ने कहा कि मेरे पति और मार्गदर्शक डॉ. रेवती कांत का योगदान मेरे लिए अमूल्य है। उनकी प्रेरणा और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।डॉ. दीप्ति सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शक, और सहयोगियों को दिया। सिमरिया | अनुमंडल कार्यालय के पास बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान जिला परिवहन विभाग की ओर से चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेमलेट पहनकर चलने वाले वाहन चालक पकड़े गये। बिना हेमलेट के चलने वाले 20 से 25 चालकों का चालान काटा गया। साथ ही चालकों को हेमलेट पहनकर चलने की नसीहत दी। परिवहन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा है। साथ ही चालकों को हेमलेट पहनकर चलने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग सतर्कता नही बरतते है तो उनपर करवाई भी की जाएगी। हंटरगंज |प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीओ अरुण कुमार मुंडा ,बीपीओ विनोद प्रसाद गुप्ता, बीपीआरओ योगेश शर्मा शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर शंकर दांगी एवं योगेंद्र यादव के द्वारा सबकी योजना सबका विकास 2025 26 को लेकर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें गरीबी मुक्त, उन्नत अजीवका , स्वच्चछ गांव, बाल हितैषी, जल पर्याप्त, स्वच्छ और हरित, आत्मनिर्माण बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन गांव, महिला एवं बाल हितेषी, समेत 9 विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसी से संबंधित योजना का चयन एवं सफल बनाने को लेकर बताया गया। प्रशिक्षण जेपीएफटी एवं सीपीएसएस के सदस्यों को दिया गया। जो सभी गांव में एक बैठक कर इन योजनाओं के बारे में जानकारी देने का काम करेंगें। भास्कर न्यूज | हंटरगंज प्रखंड के उप प्रमुख राहुल गुप्ता ने प्रखंड के समन्वयक एवं ऑपरेटर पर अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को आवेदन कर शिकायत की है । उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि पूरे प्रखंड में प्रखंड समन्वयक एवं ऑपरेटर के मनमानी से अयोग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ दे दिया गया है। एवं जो लाभुक कई महीनों से अबुआ आवास का निर्माण कर बैठे हैं ,उनको राशि का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। बल्कि अपने मनमानी तरीके का इस्तेमाल कर भुगतान में किया जा रहा है । उप प्रमुख राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अगर अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ दिए गए लाभुकों की जांच उच्च स्तरीय कमिटी के द्वारा किया जाय तो कई राज खुलेंगे । एक तरफ माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर अबुआ आवास योजना के लाभुकों को तृतीय किश्त का भुगतान करें परंतु हंटरगंज प्रखंड के आवास एवं संबंधित पंचायत के कर्मी उक्त आदेश को ठेंगा दिखा रहे है । उप प्रमुख ने कहा है कि अगर सूची नहीं मिला या अनियमितता होना नहीं रुका तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेगें। भास्कर न्यूज | चतरा सदर प्रखंड स्थित तपेज के समीप संचालित अनुमंडल कृषि कार्यालय में गुरूवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह फल-सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यालय में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। जबकि तीन दर्जन से अधिक स्टाल लगाए गए है। इसकी जानकारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निकहत परवीन ने दी। उन्होंने बताया मेला में सैकड़ो की संख्या में किसान अपने-अपने बेहतर उपज के साथ भाग लेंगे। इसके अलावा मेला में खाद्य-बीज का भी स्टाल लगाया जाएगा। जहां कृषि वैज्ञानिक किसानों को उत्तम खेती की जानकारी देंगे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त रमेश घोलप फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन करेंगे। मेला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में किसानों को कृषि से संबंधित यंत्र दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *