दीया कुमारी पहुंचीं गांधी वाटिका, प्रदर्शनी का किया अवलोकन:बोलीं- आज युवाओं को महापुरुषों के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की आवश्यकता

गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर स्थित गांधी वाटिका का दौरा किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। दीया कुमारी ने इस अवसर पर गांधीजी की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसे गांधी जयंती पर विशेष रूप से लगाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित संस्कृतिक सृजन पखवाड़ा के तहत आयोजित गांधी ड्रीम, मोदी विजन: आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विकसित भारत 2047 विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गांधी जी ने हमें स्वदेशी और अहिंसा की प्रेरणा दी है। हमें अपने जीवन में इन आदर्शों को उतारना चाहिए और विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। दीया कुमारी ने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को हमारे इतिहास, विरासत, त्योहारों और संस्कृति के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़ सकें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐतिहासिक स्थलों और संग्रहालयों का भ्रमण करें और उनके संरक्षण व प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *