दीया बोलीं-मेरी मां से गुजराती में बात करते हैं पीएम:मोदी से जुड़े किस्से सुनाते हुए प्रदेशाध्यक्ष बोले- मुझे अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाई थी

पीएम नरेंद्र मोदी का बुधवार (17 सितंबर) को जन्मदिन हैं। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने मोदी के साथ जुड़े किस्से लोगों के साथ शेयर किए हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- एक बार की बात है, मोदी ने उनके साथ गए व्यापारियों को खुद अपने हाथ से बनाई चाय पिलाई थी। डिप्टी सीएम दीया कुमारी का कहना है कि वे उनकी मां से गुजराती में ही बात करते हैं। पीएम के साथ बिताए ऐसे ही दिलचस्प पलों का जिक्र बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर किया है। प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने ‘हैश टैग माई मोदी स्टोरी’ में अपने-अपने अनुभव को पोस्ट किया। अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा… बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जब वे (नरेंद्र मोदी) राष्ट्रीय महामंत्री संगठन थे, तब हम उनके ऑफिस में गए थे। उस समय पाली के कई व्यापारी भी हमारे साथ थे। जब मैं उन व्यापारियों को लेकर उनके पास पहुंचा, तो मोदी जी ने कहा-चाय पियोगे क्या? हमारे साथ पुष्पराज भंडारी जी भी थे, जो बड़े चुलबुले स्वभाव के थे। उन्होंने तुरंत कहा हां साहब, पीएंगे। उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। तब मोदी जी स्वयं उठकर चाय बनाने लगे। मैं उनके पास गया और बोला कि मैं चाय बना देता हूं। इस पर उन्होंने मुस्कुराकर कहा मैं चाय वाला हूं, मैं ही सबको चाय पिलाऊंगा। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ आए सभी 8 व्यापारियों को खुद चाय बनाकर पिलाई। उनमें से भंवरलाल नाहटा जी आज भी जीवित हैं, जो पाली में गर्व से यह किस्सा सुनाते हैं और कहते हैं कि हमें मोदी जी ने खुद चाय बनाकर पिलाई थी।
सांसद की स्पीच खत्म होने तक खड़े रहें
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मोदी से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा- एक बार फाइनेंस बिल पर चर्चा चल रही थी। मैं मोदी जी को लेने संसद भवन के उनके कक्ष में गया था। हम जैसे ही हाउस में घुसने लगे, पीछे की पंक्ति में बैठे सांसद का भाषण चल रहा था। केंद्रीय कानून मंत्री ने बताया- संसदीय परंपराओं के तहत जब भी कोई सदस्य बोल रहा होता है तो उसे क्रॉस नहीं किया जाता है। इसका ध्यान रखते हुए पीएम मोदी हाउस में नहीं गए और सांसद का भाषण खत्म होने का इंतजार करते रहे। सांसद को इस बात का पता नहीं था, वो भी भाषण देते रहे। करीब 7 मिनट बाद जब भाषण खत्म हुआ, तब पीएम मोदी ने हाउस में प्रवेश किया। मेरी माताजी से गुजराती में बात करते हैं
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मोदी से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा- जब मैं एक बार उनसे मिलने गई तो उन्होंने मुझसे मेरी माताजी के बारे में पूछा। तब मैंने कहा, बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा- उनका शुगर कैसा है। मेरी माताजी को डायबिटीज है। तब मुझे लगा कि मोदी जी इतने लोगों से मिलते हैं। उन्हें यह कैसे याद रहा होगा, उनकी मैमोरी तो जबरदस्त है। एक-दो बार मैं उनसे मेरी माताजी के साथ भी मिलने गई। तब उन्होंने मेरी माताजी से गुजराती में बात की। मेरे चुनाव के समय पीएम मोदी सवाईमाधोपुर भी आए थे। तब भी उन्होंने मेरी माताजी से गुजराती में बात की। यह देखकर उनके साथ अपनापन लगता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *