दी बार एसोसिएशन जयपुर चुनाव-2025: मतगणना जारी:अध्यक्ष पद पर सोमेश चंद शर्मा आगे; इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिए मतपत्रों की हो रही गणना

उत्तर भारत की सबसे बड़ी बार दी बार एसोसिएशन जयपुर की नई प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव-2025 के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को सेशन कोर्ट, बनीपार्क परिसर स्थित बार सभागार में मतगणना चल रही है। दी बार एसोसिएशन जयपुर की नई सरकार चुनने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के जरिए मतपत्रों की गणना की जा रही है। बार एसोसिएशन में 21 पदों के लिए इस बार 66 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल अध्यक्ष पद पर सोमेश चंद शर्मा आगे चल रहे है। महासचिव पद पर उमेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर मोनिका और नरेश कुमार सेन और संयुक्त सचिव पर मनीष कुमार शर्मा आगे चल रहे है। वहीं कार्यकारिणी में 12 सदस्य चुनकर टीम का हिस्सा बनेंगे। अब तक 2500 से ज्यादा मतपत्रों की गिनती की जा चुकी है। कल हुए मतदान में 4599 में से 4119 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। 90 प्रतिशत हुआ था मतदान दी बार एसोसिएशन जयपुर के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। कुल 4566 मतदाताओं में से 90 प्रतिशत 4119 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थी। चुनाव संचालन समिति में सदस्य सत्यवान सिंह शेखावत, रोहिताश भास्कर और अनिल गुप्ता ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 250 वकीलों की टीम बनाई गई थी और सीसीटीवी की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। ये प्रत्याशी हैं मौदान में चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रजनीश गौड़, नरपतसिंह तंवर, सोमेश चंद शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार अजमेरा, मुरारी लाल शर्मा और राकेश शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। महासचिव पद के लिए गोविंद सिंह चंद्रावत, पंकज शर्मा पचलंगिया, राजेंद्र कुमार शर्मा, उमेश चौधरी, अर्जुन राजपुरोहित, बिंदिया शर्मा, आईए सिद्दीकी और सुनील गुप्ता प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए रविंद्र शर्मा, नरेश सैन, घनश्याम गंगवाल, महेश भारद्वाज व मेनिका भाग्य आजमा रहे हैं। इनके अलावा संयुक्त सचिव, पुस्तकालय सचिव, सांस्कृतिक सचिव, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए वकीलों ने मतदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *