बोकारो | एजेंसी से टेकओवर करने के बाद से वर्तमान में उत्पाद विभाग शराब दुकानों का संचालन खुद कर रहा है। ऐसे में शराब का टोटा रहेगा। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके में भी जहां दुकानें खुली है, वहां लोगों की भीड़ लग रही है। कई जगह लोग कतार में लगकर शराब खरीद रहे हैं। लोगों की भीड़ के कारण भी दुकानें खाली हो जा रही है। मैन पावर की कमी भी बड़ा कारण है। नियोजनालय से नए लोगों को दुकानों पर रखा गया, जिसमें कइयों ने अपनी जॉब ही छोड़ दिया व कई अनुभवहीन है। इस कारण दुकानों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह बताते है कि मैन पावर की कमी है, माल की कमी है। इस कारण दुकानों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। शहर में किसी भी दुकान में माल आता है तो भीड़ लग रही है। बंदोबस्ती हो चुकी है, जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।


