दुकानों के बाहर अवैध निर्माण करा रहे थे दुकानदार, निगम ने मौके पर तोड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर के निर्देश पर छेहर्टा स्थित काले घन्नुपुर रोड के पास 3 दुकानों के बाहर कारिडोर को दुकानदार कवर कर रहे थे। जानकारी मिलने पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तोड़ने की कार्रवाई की। दरअसल, 10 दिन पहले भी दुकान मालिक निर्माण कार्य कर अवैध कब्जा की कोशिश कर रहे थे जिसकी शिकायत निगम के एमटीपी विभाग को पहुंची तो मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। साथ ही वार्निंग भी दी थी कि दोबारा कॉरिडोर को कवर न करें। मगर वार्निंग को दरकिनार कर 16 जून को निर्माण शुरू करा दिया गया। जिसकी शिकायत दोबारा से एमटीपी विभाग को की गई। ​जिसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे बिल्डिंग इंस्पेक्टर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा। लेकिन दुकान मालिक बहसबाजी पर उतर आए और विरोध जताने लगे। टीम ने किसी की एक न सुनी और दीवारें तोड़ दीं। एमटीपी विभाग ने लास्ट वार्निंग दी है कि दोबारा से अवैध निर्माण कराया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम कमिश्नर से सख्त आदेश है कि शहर में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *