अंबिकापुर | मनेंद्रगढ़ मेन रोड पर पंजाब गार्डन के सामने स्थित कपड़े की दुकान में चोरों ने चोरी की। दुकान संचालक नरेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात दुकान बंद कर ऊपर अपने कमरे में चला गया था। सुबह 8 बजे जब मंदिर जाने निकले तो देखा कि दुकान का शटर थोड़ा उठा था और ताला टूटा हुआ था। काउंटर में रखी दो दिन की बिक्री की नकदी 70 हजार रुपए गायब थी। सामान की जांच करने पर बच्चों के कोट-शूट और अन्य कपड़े भी नहीं मिले। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। कुल 90 हजार रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


