दुकान की आड़ में बेचता था शराब, व्यवसायी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम जगन्नाथपुर में शराब की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गांव में 3 और 4 मई को दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का 55वां प्रांतीय महाधिवेशन होना है। 4 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को किराना व्यवसायी फागूराम साहू (70 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोप है कि वह दुकान की आड़ में शराब बेचता था। पुलिस का कहना है कि 4 मई तक सभी कोचियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो फरार हैं, उन्हें बाद में पकड़ा जाएगा। जिनके पास शराब नहीं मिलेगी, उन पर धारा 151 के तहत कार्रवाई होगी। अक्षय तृतीया पर गांव समाज ने शराब कोचियों पर सख्ती का निर्णय लिया है। अब जो शराब बेचते पकड़ा जाएगा, उससे 10000 रुपए का अर्थदंड वसूला जाएगा। शराब खरीदने वाले को भी 10000 रुपए देना होगा। जानकारी देने वाले को 5000 रुपए इनाम मिलेगा। शराब बेचने वाले की जमानत लेने वाले को 20000 रुपए का दंड देना होगा। चौक-चौराहे पर शराब पीते पकड़े जाने पर 2000 रुपए का दंड और बताने वाले को 500 रुपए इनाम मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *