राजनगर | रात में किराना दुकान की सीट तोड़कर चोरों ने गोदाम में रखा पांच कट्टी चावल समेत आटे का पैकेट व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। दूसरे दिन सुबह दुकानदार को मामले के बारे में पता चला। इसके बाद किराना दुकान संचालक रतनलाल जैन ने रामनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। 24 अप्रैल की रात प्रार्थी दुकान बंदकर घर चला गया। दूसरे दिन 25 अप्रैल की सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि छत में लगी सीट टूटी हुई थी और गोदाम में रखा चावल, आटे का पैकेट समेत अन्य सामान चोर चोरी कर फरार हो गए थे।


