सरायकेला पुलिस ने शिवम सिंह हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सोनारी निवासी राहुल दास और कपाली निवासी मोहम्मद आसिफ शामिल हैं। सरायकेला एसडीपीओ अरविंद बिन्हा के अनुसार, मृतक शिवम सिंह और आरोपी राहुल दास दोस्त थे। शिवम के भाई की सोनारी मरीन ड्राइव में चाय की दुकान थी। राहुल की भी उसी इलाके में दुकान थी। दुकान को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। शिवम के सिर और गर्दन पर कई वार किए बुधवार को राहुल ने शिवम को शराब पीने के बहाने कमारगोड़ा के सुनसान इलाके में बुलाया। दोनों ने वहां शराब पी। राहुल ने पहले से रची साजिश के तहत तेज धार चापड़ से शिवम के सिर और गर्दन पर कई वार किए। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। खून से सने कपड़े भी बरामद चांडिल कपाली ओपी पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तेज धार चापड़, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। राहुल दास के खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


