दुकान मालिक ने कर्मचारी पर लगाया ठगी का आरोप:दूसरे पक्ष ने मारपीट और बंधक बनाने की शिकायत की,पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

जालंधर शहर में पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर PCR टीम और थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां मामले की जांच जारी है। दुकान मालिक का आरोप- कर्मचारी ने 1 लाख रुपए की ठगी की पहले पक्ष के अनुसार, शहर में स्थित ‘करतार फ्यूचर वर्ल्ड’ नामक दुकान पर काम करने वाला एक युवक करीब एक साल से उनके साथ नौकरी कर रहा था। दुकान मालिक का आरोप है कि युवक को 2 लाख रुपए किसी से लेकर दिए थे। जिसमें उनकी गरंटी थी। अब उसके पैसे वापिस नहीं कर रहा था। आज इस युवक दुकानदार को झूठी ऑन लाइन इंट्री दिखा कर बोल रहा मैने पैसे उनके खाते में डाल दिए है। जिसको लेकर दुकान पर खूब हंगामा हुआ। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई ।दुकानदार ने कहा उसने झूठ बोला कि पैसे बैंक में डाल दिए हैं, लेकिन बाद में खुद मान लिया कि उसने पैसे जमा ही नहीं किए।
दूसरे पक्ष का आरोप- युवक को दुकान में बंद कर पीटा गया दूसरे पक्ष की महिला पलवी ने आरोप लगाया कि उनके पति और युवक को दुकान में बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। कपड़े भी फाड़े गए जिसके बाद पलवी ने 112 पर शिकायत दी अपने पती वहां से छुडवाया। महिला ने कहा मुझे फोन करके दुकान बुलाया गया। वहां कहा गया कि समझौता कर लेंगे, लेकिन फिर मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया। कपड़े तक फाड़ दिए गए। महिला का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि युवक को नंगा करके जुलूस निकाला जाएगा। मजबूरी में उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाना डिवीजन नंबर 2 में ले गई। महिला ने ब्याज और गलत रकम के दावे पर उठाए सवाल पलवी ने कहा कि उनके पति की सैलरी मात्र 11 हजार रुपए थी। लेकिन उसको 15 हजार ब्याज पर 2 लाख उधार लेकर दुकानदार ने दिए इन लोगों को उसी समय सोचना चाहिए था। हम लोग इसको 11 हजारी सैलरी दे रहे है। लेकिन 15 हजार कहा से देगा ऐसे में वह इतनी बड़ी रकम कैसे दे सकता है। महिला ने आरोप लगाया कि दुकानदार पक्ष अब रकम बढ़ाकर झूठे आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा अगर पैसे का मामला था तो पुलिस में शिकायत करते, लेकिन किसी को बांधकर मारना गलत है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही PCR टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाना डिवीजन नंबर-2 ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है और CCTV फुटेज व सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा बंधक बनाने की बात की भी जांच की जा रही है। अगर एसी बात सामने आती है तो दुकानदार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *