भास्कर न्यूज | अमृतसर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से रजिस्टर्ड पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव आयोजित किए गए। इसमें चौथी बार सुरिंदर दुग्गल को प्रधान नियुक्त किया गया है। यह चुनाव हिमाचल के कसौली में संपन्न हुए। हर तीन साल के बाद यह चुनाव होते हैं। इस चुनाव में 23 जिलों के प्रधान, सेक्रेटरी ने हिस्सा लिया। ऑल इंडिया के वाइस प्रधान अशोक सिंगला की देखरेख में यह आयोजन हुआ। सुदर्शन चौधरी नंंगल, रिटर्निंग ऑफिसर जतिंदर चावला जालंधर एंव सुनीत शर्मा फतेहगढ़ साहिब भी देखरेख में शामिल रहे। सभी जिलों के पदाधिकारियों ने सर्वसहमति से उन्हें प्रधान चुना है। इसी टीम ने लुधियाना गुरबक्श सिंह चावला को सेक्रेटरी चुना है। चावला को 31 वोट पड़े। वहीं दूसरे उम्मीदवार राजेश महाजन पठानकोट को केवल 15 वोट पड़े। गुरबक्श चावला भी तीसरी बार सेक्रेटरी चुने गए हैं। सुरिंदर दुग्गल ने सभी को विश्वास दिलाया कि वह कैमिस्टों के हितों के लिए हर वक्त प्राथमिकता देंगे। वह ड्रग पॉलिसी एमेंडमेंट, ड्रग लाइसेंस रिन्यूअल, अवैध ऑन लाइन पॉलिसी, पुलिस की धक्केशाही के चलते हर दुकान की चेकिंग, अवैध दवाईयों की सप्लाई जैसे मुद्दों पर संघर्ष करेंगे। 22 जनवरी को चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में भी वह इन मुद्दों को रखेंगे।


