दौसा| दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में सरस डेयरी पर पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। मंदिर में सर्वप्रथम भगवान को भोग लगाया गया। तदुपरांत श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी गई। उपकेंद्र प्रभारी बनवारी लाल मीना, डायरेक्टर रामचरण गुर्जर, रामोतार मीना सहित स्टाफ और दुग्ध समिति सचिव का सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।


