दुतकैया के सार्वजनिक भूखंडों पर अवैध कब्जा, मारपीट आम: विहिप

भास्कर न्यूज | राजिम दुतकैया गांव में कुछ लोग ग्रामीणों को लगातार प्रताड़ित करते आ रहे थे। गांव के गोठान में और श्मशान के अलावा कई सार्वजनिक उपयोग के भू खंडों पर उनका कब्जा है। विरोध करने वाले के साथ गाली गलौच धमकी आम बात थी। बताया गया कि इस गांव में कुछ आदतन अपराधी लंबे समय से हैं जिन पर हत्या के प्रयास, मारपीट लूट, बलात्कार, धोखाधड़ी के कई मामले प्रदेश के कई थानों में दर्ज है। यह बात सोमवार को राजिम विश्राम गृह में विहिप के जिला अध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर और बजरंग दल जिला संयोजक मोहित साहू ने प्रेस वार्ता में कही। इन्होंने घटना स्थल के जायजा लेने और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद बताई। विहिप के नेताओं ने प्रशासन पर सरंक्षण का तक आरोप लगाया है। कलेक्टर के नाम एडीएम विशाल महाराणा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बिंदु वार मामला का जिक्र सूक्ष्मता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। विहिप नेताओं ने कहा कि आरोपी आरिफ 15 दिन पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। गांव रात रात को आता था। सुबह चला जाता था। मेला शुरू होने से पहले निगरानी बदमाशों की पुलिस ने परेड लगाई थी ताकि मेले के दरम्यान कोई वारदात न हो, पर आरिफ पुलिस की नजरों से चूक गया था। आरिफ के साथ 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच दो घंटे में 4 अलग अलग स्थान पर 8 से ज्यादा लोगों को मारपीट, लूट करने जैसे घटना को अंजाम दिया गया। फिर रायपुर भाग गया। कानूनी कार्रवाई का डर से गुजर चुका आरोपी आखिर एक ही दिन में कुंभ के शुरुआत के दिन ऐसा किया। इसकी जांच होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *