दुबई के स्टार्टअप इकोसिस्टम में ग्लोबल एंटरप्रिन्योरशिप की संभावनाओं को जाना

भास्कर न्यूज | जालंधर एलपीयू ने अपने 61 बिजनेस छात्रों के लिए दुबई में ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। 29 बी. कॉम और 32 बीबीए छात्रों वाले इस समूह ने इनोवेशन और एंटरप्रिन्योर के क्षेत्र में सबसे गतिशील केंद्रों में से एक के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। यह कार्यक्रम एकेडमिक थ्योरी और वास्तविक दुनिया के एप्लीकेशन के एक शक्तिशाली रूप में कार्य करता है, जिससे प्रतिभागियों को दुबई के वैश्विक बिजनेस इकोसिस्टम तक विशेष पहुंच प्राप्त होती है। सिलेबस समकालीन एंटरप्रिन्योरशिप पद्धतियों और इनोवेशन मैनेजमेंट रणनीतियों पर केंद्रित था जो आज के कंपीटिटिव मार्किट में सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेशन में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वान इनोवेशन हब में एक गहन मास्टर क्लास का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व सीईओ रूपा झा और अखंड प्रताप सिंह ने किया। छात्रों ने उद्यम निर्माण, नवाचार के सिद्धांतों और स्थायी व्यावसायिक मॉडलों की संरचना पर चर्चा की। अजमान विश्वविद्यालय के साथ रणनीतिक सहयोग के माध्यम से एकेडमिक को और मजबूत किया गया। विशेष सेशन में यूएई की रणनीतिक आर्थिक दृष्टि, इनोवेटिव एनवायरमेंट में नेतृत्व और स्टार्टअप की सफलता को आधार प्रदान करने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले ढांचों पर भी चर्चा की गई। इंटरकॉइल में ऑपरेशन एक्सीलेंस पर एक मास्टर क्लास की पेशकश की, जिसमें दिखाया गया कि कैसे मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी निरंतर इनोवेशन और प्रक्रिया अनुकूलन के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मक लाभ बनाए रखती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *