दुबई में फंसे रांची के 40 यात्री लौटे, कहा- होटल के नजदीक गिर रहे थे मिसाइल-बम

रांची| अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण दुबई में फंसे रांची और झारखंड के अन्य जिलों के 80 से अधिक यात्री गुरुवार को सुरक्षित रांची एयरपोर्ट पहुंचे। दोपहर की फ्लाइट से 27 यात्री और शाम की फ्लाइट से 60 यात्री दिल्ली होते हुए आए। इनमें 40 से अधिक रांची के रहने वाले थे। फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों ने बताया कि उन्हें 28 फरवरी को ही लौटना था। लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल होने के कारण उन्हें कई दिन दुबई में रुकना पड़ा। इस दौरान होटल से केवल दो-तीन किलोमीटर दूर मिसाइल और बम गिर रहे थे। -पढ़ें पेज 11

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *