दुमका के पेंशनर बासुदेव प्रसाद को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | दुमका झारखंड राज्य पेंशनर समाज की पाकुड़ शाखा ने रविवार को दुमका के सबसे बुजुर्ग पेंशनर बासुदेव प्रसाद को उनके गांधीनगर स्थित आवास पर सम्मानित किया। उन्हें अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह में मुकुल भट्टाचार्य अग्रणी रहीं। सबसे पहले बासुदेव प्रसाद का कुशलक्षेम जाना । इसके बाद दुमका शाखा की उपाध्यक्ष श्यामा देवी यादव ने माला पहनाई। श्रीमती भट्टाचार्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी डॉ. कुंदन झा ने बताया कि बासुदेवप्रसाद 1998 में सेवा निवृत्त हुए। वे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। सेवा काल में भी कर्मचारियों के हितों के लिए महासंघ के माध्यम से संघर्ष करते रहे। सेवा निवृत्ति के बाद भी पेंशनरों के हक की लड़ाई में सक्रिय रहे। उनके प्रयासों से दुमका जिला की पेंशनर समाज की नींव मजबूत हुई। राज्य स्तर पर यह समाज अव्वल स्थान पर है। संयुक्त सचिव माधव कुमार सिंह ने बासुदेव प्रसाद के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर भवानी शंकर प्रसाद आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *