दुमका में विदाई के दौरान दुल्हन समेत दो की मौत:बाइक से लौट रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला, दूल्हा गंभीर रूप से जख्मी

दुमका में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन समेत दो की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव की है। दुल्हन की बाइक से विदाई हुई थी और रास्ते में ट्रक ने चपेट में ले लिया। इधर, इस घटना में दूल्हा समेत तीन लोग जख्मी है। तीन को किया गया रेफर
मृतकों में दुल्हन चुकुज हांसदा और बाराती डुनुस सोरेन शामिल है। घायलों में दूल्हा समेत तीन की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका से बाहर रेफर कर दिया गया है। दरअसल, मंगलवार की रात पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबूझोंटी गांव निवासी निर्मल मुर्मू और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ गांव की चुकुज हांसदा की शादी हुई थी। चार बाइक पर सभी लौट रहे थे वापस
बुधवार को आवश्यक रीतिरिवाज और आवभगत में दिन बीत गया। देर रात लगभग 1:15 बजे ही दूल्हा दुल्हन और अन्य बारातियों की विदाई की गई। ये सभी चार बाइक पर सवार होकर आए थे और उसी बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच-114 ए पर दलदली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे गिट्‌टी लदे एक हाइवा से कुछ गिट्टी छिटक कर बारातियों में से एक किसी के चेहरे से जा टकराया तो सभी रुक गए। एक ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम
उसी वक्त दुमका से रामपुरहाट की ओर जा रहे एक खाली ट्रक चारों बाइक सवार को रौदते हुए निकल गया। इस हादसे में मौके पर ही 45 वर्षीय डुनुस सोरेन की मौत हो गई। अन्य सभी घायल सड़क पर ही तड़प रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचित किया। फौरन मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के क्रम में दुल्हन चुकुज हांसदा की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *