दुर्गम कर्रेगुट्टा पहाड़ पर सुरक्षा बलों का कैम्प:ताड़पाला में नक्सल विरोधी अभियान को मिलेगी गति; कैंप में रात रुके IG

बीजापुर के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में सुरक्षा बलों ने 4 नवंबर 2025 को कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एक नया सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप स्थापित किया है। इस कदम से माओवादी विरोधी अभियानों को गति मिलेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत होगी। यह कैंप दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित किया गया, जहां सड़क संपर्क का अभाव, कठिन चढ़ाई, आईईडी और घात लगाकर हमला करने का खतरा तथा पानी की कमी जैसी चुनौतियां थीं। इन बाधाओं के बावजूद, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 और सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीमों ने 3 नवंबर को स्थल का चयन किया और 4 नवंबर को कैंप स्थापना का कार्य पूरा किया। अधिकारियों के अनुसार, इस कैंप को भविष्य में जंगल वारफेयर, फील्ड क्राफ्ट और सामरिक प्रशिक्षण के एक विशेष केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। संयुक्त अभियानों को मिलेगी मजबूती ताड़पाला कैंप की स्थापना से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर संचालित संयुक्त अभियानों को मजबूती मिलेगी। कैंप स्थापना के दौरान लगातार हेलीकॉप्टर सहायता उपलब्ध रही और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्गदर्शन दिया। कैंप स्थापित होने के बाद कई शीर्ष अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया। 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने ताड़पाला पहुंचकर जवानों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। जवानों के साथ कैंप में रात में रुके IG 20-21 नवंबर को सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कैंप का दौरा कर विषम परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। 20 नवंबर की रात को सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक ने जवानों के साथ कैंप में रात्रि विश्राम कर उनका मनोबल बढ़ाया। जिले में कुल 44 नए सुरक्षा कैंप स्थापित बीजापुर जिले में साल 2024 से अब तक कुल 22 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, अब तक 749 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 202 माओवादी मारे गए हैं और 1006 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ताड़पाला कैंप की स्थापना के बाद से क्षेत्र में 14 आईईडी बरामद कर नष्ट किए गए हैं। साल 2023-24 और 2024-25 में जिले में कुल 44 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *