दुर्गा पंडाल में करंट फैला, 2 बच्चों की मौत:करंट से छिटककर गिरे मासूम; खेलते समय आए चपेट में

जबलपुर में एक दुर्गा पंडाल में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात को तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों बच्चे बरगी हिल्स के पास ही रहते थे। वे अन्य बच्चों के साथ दुर्गा पंडाल में खेल रहे थे। लोहे के पाइप में फैले करंट की चपेट में आकर छिटककर दूर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चों के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को होगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कलेक्टर को इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मृतक बच्चों के नाम खेल-खेल में बच्चों ने लोहे का पाइप पकड़ लिया
दरअसल, तिलवारा रोड पर बरगी हिल्स के पास लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) कॉलोनी के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का पंडाल लगाया गया है। समिति के सदस्यों के साथ बच्चे भी लाइट लगाने में लगे हुए थे। इस दौरान यहीं रहने वाले आयुष झारिया और वेद श्रीवास वहां खेल रहे थे। खेलने के दौरान दोनों बच्चों ने लोहे के पाइप को पकड़ लिया। इस पाइप में करंट था। इसलिए बच्चों की चीख निकल गई। वे गिर पड़े और बेहोश हो गए।
पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपए की सहायता
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने तुरंत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से बात कर जानकारी दी और पीड़ित परिवारों के लिए रेड क्रॉस से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच दल गठित
मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने घटना की जांच के लिए एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल गठित किया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एस के शर्मा और पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सहायक यंत्री दिनेश पाल को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने घटना के कारणों तथा सभी संभावित बिंदुओं की जांच कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जांच दल को दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *