दुर्गा पूजा में 24 घंटे मुस्तैद रहेगी निगम की टीम, सफाई के लिए 1800-570-1235 पर करें शिकायत

रांची नगर निगम सभागार में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर मंगलवार को रांची नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने शहर की दुर्गा पूजा समितियों संग बैठक की। इस दौरान प्रशासक ने पूजा समितियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को पूजा से पूर्व समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने पंडाल प्रांगण एवं मुख्य मार्गों में पानी की टंकी लगाने एवं चलंत शौचालय, नि:शुल्क बस सेवा, विसर्जन स्थलों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, कुत्ता पकड़ने का अभियान, मांस-मछली की दुकान बंद रखने, नि:शुल्क पार्किंग, खुली नालियों में स्लैब लगाने, फॉगिंग, पेड़ की टहनियों की कटाई, खराब वेपर लाइटों को ठीक करने की मांग की है। राम लला पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि ट्रैक्टर का हड़ताल टूटना बेहद जरूरी है। छोटी गाड़ियों से पूरी शहर की सफाई हो पानी संभव नहीं है। प्रशासक सुशांत गौरव ने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दुर्गा पूजा के पूर्व, पूजा के दौरान एवं पूजा के पश्चात तक निगम की टीम 24 घंटा पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेगी। प्रशासक ने दिया भरोसा सभी तरह की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान पूजा समितियों की मांग सड़क की मरम्मत हो, नालियों पर लगाए जाएं स्लैब बैठक के दौरान पंचमंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू ने सड़क की मरम्मत और नालियों पर स्लैब लगाने की मांग की। निगम से डस्टबीन की भी मांग की गई। आरआर स्पोर्टिंग क्लब ने पूजा पंडाल आने वाले मार्ग में गंदगी व सड़क की समस्या रखी। कोकर दुर्गा पूजा समिति ने नाली की सफाई, जर्जर सड़क, खुली नालियों पर स्लैब लगाने की मांग की। ओसीसी बांग्ला स्कूल क्लब ने बड़ा तालाब से पंडाल की ओर आनेवाली बदहाल सड़क को ठीक करने की जरूरत बताई। बिहार क्लब ने खराब सड़कों की मरम्मत और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की। मूर्ति विसर्जन के लिए महाराष्ट्र की तर्ज पर मशीन खरीदे निगम विशाल क्लब के शंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र में मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें हैं। सभी मूर्तियों को एक बार में उठा कर तालाब में विसर्जन किया जाता है। निगम चाहे तो यहां भी मशीन उपलब्ध हो सकती है। भारी होने की वजह से विसर्जन में सीढ़ी से उतारते समय मूर्ति क्षतिग्रस्त होती है, इससे मन को चोट पहुंचती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *