दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने प्रताप चौरसिया

कोडरमा| जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य व महत्व इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की क्षमता को पहचानते हुए उनकी बेल्ट को अपग्रेड करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना था। ज्ञात हो कि ताइक्वांडो एक महत्वपूर्ण मार्शल आर्ट है, जिसे ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया गया है। इससे खिलाड़ी न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, बल्कि आत्मरक्षा में भी सक्षम बनते हैं। यह परीक्षा ब्लैक बेल्ट साउथ कोरिया से प्रमाणित अशोक कुमार बरनवाल द्वारा ली गई। उन्होंने बताया कि कोडरमा में ताइक्वांडो कई वर्षों से “ताइक्वांडो सिखाएं, बेटियों को सशक्त बनाएं” के नारे के साथ चल रहा है, जिसका परिणाम है कि यहां महिला खिलाड़ियों की संख्या पुरुष खिलाड़ियों से अधिक है और वे अपने दमखम से अपनी अलग पहचान बना रही हैं। टंडवा| गाड़ीलौंग में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने जाने को लेकर मंडप परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र चौरसिया तथा संचालन महेंद्र यादव ने किया। बैठक में हर वर्ष की तरह इस बार भी गाड़ीलौंग में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नई कमिटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रताप चौरसिया को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि सचिव सुधीर चौरसिया, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार भुइयां, उपसचिव रविंद्र दास, उपाध्यक्ष आदित्य यादव, मीडिया प्रभारी कुलदीप राम, पूजा प्रभारी सोमदेव चौरसिया क बनाया गया। कमिटी में पिंटू साव, मेला प्रभारी कुलदीप यादव, पवन चौरसिया, महेंद्र यादव, तिलेश्वर साव, भीम साव, संतोष राम, सुरेंद्र चौरसिया समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य को भी रखा गया है। इटखोरी | इटखोरी मिडिल स्कूल दुर्गा पूजा चबूतरा पर रविवार रात नवदुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र राम ने किया। बैठक में पुरानी कमेटी को भांग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से 24वें बार अध्यक्ष पद के लिए उदय कुमार सिंह के नाम का चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पिंटू राम, सचिव संदीप सिन्हा, सह सचिव रवि प्रसाद केसरी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए जयकुमार सिंह को चयन किया गया। बैठक में 40 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं विशेष सलाहकार के रूप में इंद्रदेव प्रसाद केसरी, दिलीप साव, सुरेश सिंह, संजय दांगी, राजेंद्र राम, रामदेव प्रसाद केसरी, विजय सोनी, जनार्दन तिवारी, मधुरेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, रतन शर्मा, रंजीत केसरी, लखन राम एवं दीप नारायण सिंह आदि को चयन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *