दुर्गा प्रतिमा स्थापना झांकी में 100 स्टील कड़े जब्त:बिलासपुर में सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी, हथियार के रूप में इस्तेमाल की आशंका थी

बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के दौरान कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीती रात झांकी के दौरान सघन चेकिंग अभियान में 100 से अधिक लोगों से स्टील के कड़े जब्त किए हैं। न्यायधानी बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा स्थापना के पूर्व शोभा यात्रा और झांकी निकालने की परंपरा है। इस दौरान माता की प्रतिमा ढंकी रहती है। श्रद्धालु उत्साह में आगे-आगे नाचते और गाते चलते हैं। पुलिस का कहना है कि स्टील के कड़ों का उपयोग झगड़े या मारपीट में हथियार के रूप में किया जा सकता था। इससे जन-समूह की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी लगातार की जा रही है। पुलिस ने जारी की एडवाइजरी पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें आयोजकों को भीड़ में किसी भी प्रकार के हथियारनुमा वस्तु या आभूषण पर रोक लगाने को कहा गया है। बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *