अमृतसर| श्री भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की ओर से दुर्ग्याणा तीर्थ में 4 जनवरी को संकीर्तन शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जन्म शताब्दी महामहोत्सव पर बाद दोपहर ढ़ाई बजे शोभा यात्रा शुरू होगी जो सरोवर परिसर के मंदिरों में पहुंचेगी। 5 को वेदकथा भवन में सुबह 10 से सत्संग होगा।जबकि दोपहर 1 बजे भंडारा लगाया जाएगा।


