दुर्ग्याणा तीर्थ में “होरी के रंग ठाकुर जी के संग’ में लट्ठमार होली की धूम

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ में ‘होरी के रंग ठाकुर जी के संग’ उत्सव में रविवार शाम को लट्ठमार होली के दौरान राधा माधव संकीर्तन मंडल ने हरिनाम संकीर्तन किया। मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित यह उत्सव 15 मार्च तक प्रतिदिन शाम को जारी रहेगा। बरसाने की तर्ज पर भक्तों ने लट्ठमार होली का आनंद उठाया। शाम 5 बजे से रात तक चले संकीर्तन के दौरान जतिन मेहरा ने कई भजन गाए। उन्होंने होली उत्सव के दौरान ‘रंग होरी मची नंदगांव’ भजन गाया, जिससे वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पहले, पंडितों ने ठाकुर जी की आरती उतारी और उन्हें भोग लगाया। मंदिर में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कई भक्त उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *