दुर्ग्याणा में शताब्दी समागम आज से, रंग-बिरंगे फूलों से सजा मंदिर

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा तीर्थ के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में शाम को भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। कमेटी महासचिव अरुण खन्ना की अध्यक्षता में देश भर से पहुंच रहे भजन गायकों ने हरिनाम संकीर्तन किया। पंडितों ने सारे मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया। शाम 6 से रात 9 बजे तक चले संकीर्तन दौरान माथा टेकने कई भक्तजन पहुंचे। इसी दौरान भजन गायकों ने ठाकुर जी के कई भजन गाए। जिन्हें सुनकर भक्तजन सराबोर हो उठे। मंदिर कमेटी की तरफ से भजन गायकों का विशेष सम्मान किया गया। मंदिर कमेटी ने प्रसाद के रूप में देसी घी की मिठाई बांटी। इस मौके पर संजीव खन्ना, मैनेजर अनिल शर्मा समेत कई भक्तजन मौजूद रहे। इस मौके पर महासचिव अरुण खन्ना और संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना ने बताया कि 30 मई को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह 8 से अगले दिन 8 बजे तक अखंड महामंत्र का जाप होगा। वहीं 1 जून को शाम 5 बजे शिव गंगा मंदिर में जाप होगा। 2 जून को बड़ा श्री हनुमान मंदिर में सुबह 8 से अगले दिन 8 बजे तक हनुमान चालीसा और महामंत्र का जाप होगा। इसी तरह 3 जून को शीतला माता मंदिर में सुबह 8 बजे से अगले दिन 8 बजे तक अखंड़ जाप होगा। जबकि 3 से 5 जून तक मंदिर और परिसर में शहनाई वादन होगा। इसी तरह 3 और 4 जून तक श्री मन्माध्वगौडेश्वर वैष्णावाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज द्व्रारा हरिचर्चा और सनातन उत्थान शाम साढ़े 4 से 8 बजे तक किया जाएगा। जबकि 5 जून को कथा सुबह 9 से साढ़े 12 बजे तक होगी। शाम को सुबह 6 बजे ठाकुर जी के दुग्ध स्नान, साढ़े 8 बजे शृंगार आरती, शाम साढ़े 7 बजे संध्या आरती और 7.45 बजे दीपों के साथ महाआरती होगी। जिसमें मंदिर के पंडितों द्वारा सरोवर किनारे आरती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *