दुर्ग कामधेनु विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन:एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर विशेषज्ञ करेंगे विचार-विमर्श

दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन 06 और 07 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिसका विषय ‘स्ट्रेंथनिंग वन हेल्थ सिनर्जीः कंबेटिंग एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (ए.एम.आर.) थ्रू क्रॉस सेक्टोरियल इनोवेशन एंड इंटीग्रेशन’ है। इंडियन वेटनरी एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मिलकर यह कार्यक्रम करवा रहा है। इसका उद्देश्य मानव, पशु, पर्यावरण और वन्यजीवों के बीच ‘वन हेल्थ फ्रेमवर्क’ को सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य बहु क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की बढ़ती चुनौती से निपटना है। यह जानकारी आयोजन सचिव डॉ. निधि रावत ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण मलिक (पशुपालन आयुक्त, भारत सरकार), लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ, एम्स रायपुर), डॉ. गिरीश चंदेल (कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर), प्रो. रविरत्न सक्सेना (कुलपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा पाटन), डॉ. विनोद कुमार वर्मा (कुलपति, लुवास, हिसार), डॉ. प्रज्ञा यादव (निदेशक, एनआईओएच, नागपुर), डॉ. जी. मणी (मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड रायपुर) और डॉ. सुधीर कुमार (अध्यक्ष, इंडियन वेटनरी एसोसिएशन) सहित कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल होंगे। सह-आयोजन सचिव डॉ. सन्नाट ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों, शोधकर्ताओं, पशुचिकित्सकों, चिकित्सा विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। दो दिनों में 08 तकनीकी सत्र और पोस्टर प्रेजेंटेशन होंगे, जिनमें देशभर से लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *