दुर्ग जिले की तीन फिज़ियोथेरेपिस्ट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित 3rd राष्ट्रीय सम्मेलन में दुर्ग की डॉ. क्षिप्रा पाटणकर, डॉ. श्वेता देशलहरा और डॉ. नेहा बत्रा को सर्वश्रेष्ठ जिला दुर्ग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज और लोकसभा सदस्य राजीव भारद्वाज ने दिया। यह पुरस्कार फिज़ियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समाज के लिए की गई सेवाओं के लिए दिया गया है। स्कूल, स्पोर्ट्स और सोसाइटी के लिए चलाए अभियान डॉ. क्षिप्रा, डॉ. श्वेता, डॉ. नेहा और डॉ. स्वाति जैन ने IAPWC दुर्ग जिला के तहत 3S (स्कूल, स्पोर्ट्स और सोसाइटी) मॉडल पर कई स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए। जिले के लिए गर्व यह उपलब्धि दुर्ग जिले के लिए गर्व का विषय है। डॉक्टरों का यह योगदान फिज़ियोथेरेपी के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जा रहा है। यह कार्य डॉ. संजीव झा, डॉ. रुचि वाशनी और डॉ. गरिमा तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।


