दुर्ग के गांव में चल रहा था सेक्स रैकेट:ग्रामीणों ने मकान घेरकर किया हंगामा; पुलिस ने 2 युवतियों समेत 4 को किया गिरफ्तार

दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों की इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा। टीम ने जाकर देखा तो गांववालों ने उस मकान को घेरकर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों वहां से हटाया और मकान के अंदर घुसी। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। 4 लोगों को मकान के अंदर से किया गया गिरफ्तार लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा कल्याण कॉलेज अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी। पुलिस ने इन धाराओं के तहत की कार्रवाई पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 व 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 170/126 किसी को गलत तरीके से रोकने और संभावित अपराध की योजना बनाने और धारा 135 (3) कहीं पर हिंसा कर सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने के लिए लगाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भिलाई 3 में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *