दुर्ग के पुलगांव में दिव्यांग महिला का मर्डर:टेमरी नाला के पास मिला सिर कुचला शव; कई लोगों से पैसे लिए थे

दुर्ग जिले के पुलगांव में एक दिव्यांग महिला का मर्डर हुआ है। 20 सितंबर की सुबह टेमरी नाला के पास महिला का शव मिला। मृतका की पहचान गंगोत्री के रूप में हुई है। जो पोटिया चौक में भीम सिंह देवांगन के मकान में 2500 रुपए किराए पर रहती थी। वह मूल रूप से चरोदा की रहने वाली थी। 19 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के सिर पर वार कर हत्या की गई। शव से करीब 50 मीटर दूर उसकी सैंडल मिली है। शव पर घसीटे जाने के निशान भी पाए गए हैं। मृतका ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था। वहीं, परिजनों ने बताया कि महिला ने कई लोगों से पैसे उधारी लिए थे। महिला ने कई लोगों से पैसे लिया था परिजनों ने बताया कि गंगोत्री दिव्यांग थी और उसका एक पैर छोटा था। उसने कई लोगों से पैसे भी ले रखे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मोबाइल टावर डाटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *