दुर्ग जिले में रविवार (5 अक्टूबर) रात जिले के सीनियर एसपी ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 5 थानों के टीआई को बदल दिया है। वहीं दो पुलिस चौकी के प्रभारी भी बदले गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कुल 11 पुलिस अधिकारियों और सहायक उपनिरीक्षकों (एसआई/एएसआई) का ट्रांसफर किया गया है। सभी ट्रांसफर हुए अधिकारियों को तत्काल नए आदेश के अनुसार ज्वाइिंग करने कहा गया है। इन पुलिस अफसरों का हुआ तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू एसपी कार्यालय से जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है। ट्रांसफर किए गए अफसरों को अपने-अपने नए पद पर तत्काल कार्यभार संभालना होगा। दुर्ग पुलिस विभाग ने यह तबादले जिले में पुलिसिंग की कार्यकुशलता, बेहतर समन्वय और क्षेत्रीय नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से किए हैं। यह कदम त्योहारी सीजन और आगामी कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों को देखते हुए उठाया गया है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।


