दुर्ग जिले में भाजपा ने कांग्रेस का दुर्ग एक बार फिर छीन लिया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार 107642 मतदाताओं जीतकर महापौर बन चुकी हैं। इसके साथ ही अब दुर्ग शहर सरकार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सबसे अधिक कयास यह लगाए जा रहे हैं कि दुर्ग नगर निगम का नया सभापति कौन होगा। महापौर अल्का बाघमार ने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू को 67295 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही अल्का बाघमार शहर की 12वीं और चौथी महिला महापौर बन गई हैं। इसके साथ ही अब उन्हें बधाई देने के वालों का तांता लगा हुआ है। जीते हुए पार्षद प्रत्याशी इस बात से चिंतित हैं कि किसे एमआईसी में जगह मिलेगी और किसे सभापति बनाया जाएगा। सभापति को लेकर सबसे अधिक चर्चा कांशीराम कोसरे, लीना दिनेश देवांगन और नरेंद्र बंजारे के नाम की चल रही है। वहीं इसके साथ एमआईसी मेंबर के लिए नए और युवा भाजपा विधायकों को मौका देने की बात चल रही है। दुर्ग निगर निगम की महापौर महिला हैं, इलिए ऐसा कहा जा रहा है कि उनके मंत्रिमंडल में भी इस बार महिलाओं की संख्या अधिक हो सकती है। कांशीराम कोसरे दौड़ में सबसे आगे सभापति बनने की दौड़ में स्टेशन पारा वार्ड 22 से भाजपा पार्षद कांशीराम कोसरे का नाम सबसे आगे हैं। कांशीराम सहज और मिलनसार स्वभाव के हैं। वो लगातार 5वीं बार पार्षद बने हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस के लोकेश कुमार को 1117 मतों से हराया है। चूंकी महापौर कुर्मी समाज हैं, इसलिए कोसरे के सभापति बनने के चांस अधिक हैं। महिला को चांस देने पर लीना की दावेदारी अधिक यदि सभापति किसी महिला को बनाने पर सहमति बनती है तो ऐसे में वार्ड 4 मठपारा उत्तर से भाजपा से 5वीं बार पार्षद बनी लीना दिनेश देवांगन का नाम सबसे आगे है। पहले तो वो देवांगन समाज से आती हैं। इसके साथ ही दुर्ग नगर निगम में 5वीं बार पार्षद बनने से उन्हें काफी अनुभव भी है। लीना ने इस बार चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमी राजपूत को 1685 मतों से मात दी है। नरेंद्र बंजारे के नाम भी है चर्चा कांशीराम और लीनी के साथ ही चार बार के पार्षद नरेंद्र बंजारे का नाम भी तेजी से आगे आ रहे हैं। केंवट समाज से होने के नाते नरेंद्र की दावेदारी इसलिए अधिक है, क्योंकि भाजपा इस समाज को साधने के लिए नरेंद्र को यह जिम्मेदारी दे सकता है। नरेंद्र ने इस चुनाव में वार्ड 3 मठपारा दक्षिण से कांग्रेस उम्मीदवार विजय साहू को 921 मतों से हराया है। अल्का बनी चौथी महिला महापौर दुर्ग नगर निगम के इतिहास की बात करें तो भाजपा से जीतीं महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार दुर्ग नगर निगम की चौथी महिला महापौर बनेंगी। इससे पहले पूर्व सांसद सरोज पांडेय दो बार और चंद्रिका चंद्राकर एक बार निगम का नेतृत्व कर चुकीं हैं। नगर निगम का इतिहास


