दुर्ग निगम में होली मिलन समारोह आज

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग ने 2 मार्च, सोमवार को निगम मुख्य कार्यालय परिसर में फूलों की होली मिलन समारोह का आयोजन िकया है। महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर आवश्यक दायित्व सौंप दिए हैं। महापौर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और एकता का प्रतीक है। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए निगम ने इस बार प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। बता दें कि इस दौरान विभिन्न सांसस्कृतिक और गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *