दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन तलाश’:24 दिन में खोज निकाले 541 गुम इंसान, अभियान को मिल रही कामयाबी

दुर्ग जिले में गुम हुए 541 लोगों को पुलिस ने उनके परिवार से मिलाया है। 24 दिन तक देश के अलग-अलग जगहों से ढूंढने की कार्रवाई चली। SP विजय अग्रवाल के निर्देश पर 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है। ऑपरेशन तलाश के तहत दुर्ग जिले के थानों में दर्ज शिकायत के आधार पर गुम हुए इंसानों की खोजबीन उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है। जिसके तहत गुम इंसान की बरामदी के लिए एक माह से चलाए जा रहे हैं इस अभियान में लोगों को सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया गया है। देशभर से सकुशल बरामद इस अभियान के माध्यम गुम इंसानों को उनके परिवारजनों से मिलाकर खुशियां लौटने का प्रयास दुर्ग पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 541 इंसानों को देशभर से सकुशल बरामद कर जिले के अलग-अलग थानों में दस्तयाब की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जिले के थाना जामुल में 80 से अधिक, थाना कोतवाली में 47 से अधिक और थाना सुपेला में 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया जा चुका है। प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित ऑपरेशन तलाश अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी ममता अली शर्मा और सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को SP विजय अग्रवाल ने सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , नगर पुलिस अधीक्षक , डीएसपी एवं समस्त थाना प्रभारी और स्टाफ उपस्थित थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *