दुर्ग पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार:होटल के कमरा नंबर-786 में अपनी पहचान छिपा कर दूसरे के फर्जी आधार कार्ड के सहारे रह रहा था यूपी का युवक

जिले में फर्जी पहचान पत्रों के जरिए ठहरने और संदिग्ध गतिविधियों पर दुर्ग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशों के बाद होटल, लॉज और सार्वजनिक ठहराव स्थलों पर सघन एवं नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर होटल में ठहरे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के होटल न्यू इंडिया में ठहरे लोगों की पहचान की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान होटल के कमरा नंबर 786 में ठहरे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जब उससे पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, तो उसने किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी आधार कार्ड दिखाया। पूछताछ में बताया दूसरे का है आधार कार्ड
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि उसका स्वयं का आधार कार्ड नहीं बना है और वह अपने पड़ोसी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर होटल में ठहरा हुआ था। आरोपी द्वारा जानबूझकर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर दूसरे की पहचान का उपयोग कर दुर्ग के होटल में ठहरा था। पुलिस ने दर्ज किया अपराध
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन जप्त किया है। मामले में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहेल चौधरी (20 वर्ष), पिता समसू चौधरी, निवासी चौकी गंदा नाला, उपरकोट, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। होटल संचालकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में फर्जी पहचान पत्रों के इस्तेमाल पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने होटल, लॉज और धर्मशालाओं के संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अतिथियों के पहचान दस्तावेजों की पूरी सतर्कता से जांच करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *