दुर्ग में एक ही दिन भाजपा-कांग्रेस की बड़ी बैठकें:उप मुख्यमंत्री साव प्रबुद्धजन सम्मेलन में, कांग्रेस नेता कामगार बैठक में होंगे शामिल

दुर्ग में आज शनिवार (20 सितंबर) को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और कांग्रेस के सीनियर नेताओं के अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव दोपहर 1 बजे रायपुर से रवाना होकर 2 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। वे शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साव शहर और जिले के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। वे सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर 3 बजे तक रहेगा। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष उदित राज आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे राजीव भवन पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर की अगुवाई में बैठक होगी। इसमें संगठन को मजबूत करने और कामगारों के मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने अपने सभी सीनियर नेताओं को बैठक में बुलाया है। इनमें पूर्व सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद शामिल हैं। पार्टी का लक्ष्य दुर्ग में संगठन को मजबूत करना है। साथ ही आने वाले चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *