दुर्ग में खेत किनारे मिली युवती की लाश:चेहरा पत्थर से कुचला, गला घोंटकर मारने की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग जिले के नगपुरा-दमोदा-टेमरी गांव के पास खेत किनारे अज्ञात युवती की लाश मिली है। शनिवार (20 सितंबर) सुबह ग्रामीणों ने युवती का शव देखा तो थाने में सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। भिलाई एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह हत्या का मामला है। युवती की पहले गला घोंटकर हत्या की गई। फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। रात के अंधेरे में हुई वारदात आसपास के लोगों ने बताया कि रात में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी। पुलिस का मानना है कि वारदात रात के अंधेरे में की गई। नगपुर चौकी प्रभारी के अनुसार मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले हैं। पुलिस मुख्य मार्गों के फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और पुलगांव थाना की संयुक्त टीम बनाई गई है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी शाखा से संपर्क किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *