दुर्ग में गांजा बेचते दो आरोपी गिरफ्तार:अपने दोस्त के साथ गांजा बेच रही थी महिला, ग्राहक के इंतजार में पकड़ाए

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2.362 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 18 हजार 100 रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों से मोबाइल, स्कूटी और नकद रकम भी जब्त की गई। जिसकी कुल मूल्य 1 लाख 50 हजार 170 रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। महिला मित्र के साथ बेचता था गांजा पुलिस को 10 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, तितुरडीह निवासी सुमन पांडे अपने दोस्त मुकेश मिश्रा के साथ रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास गांजा बेचने पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर थाना पद्मनाभपुर की टीम तत्काल सक्रिय हुई। स्टाफ और गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर शक गहराया और मौके पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से अवैध रूप से रखा गया गांजा मिला। साथ ही बिक्री की रकम 2,070 रुपए भी जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई पुलिस ने मौके पर ही दोनों महिला और पुरुष पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों से 2.362 किलोग्राम गांजा, एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जिसकी कीमत 15,000 रुपए, एक एक्टिवा स्कूटी (वाहन क्रमांक CG 07 CK 8291) जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपए और 2,070 रुपए नगद बरामद किए। कुल मिलाकर 1,50,170 रुपए का माल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *