दुर्ग जिले में अवैध कारोबार पर लगाम कसते हुए पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई में 13 लोगों को सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया है । दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार, गुंडा बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने और खिलाने वालो के खिलाफ अभियान छेड़ कर यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को जामा मस्जिद के पीछे हटरी बाजार दुर्ग में घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखते व खिलवाते हुए कुल 10 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग जगहों से आरोपियों को पकड़ा पोलसायपारा दुर्ग में भी पहुंचकर घेराबंदी की गई जहां रेड कार्यवाही के दौरान सट्टा खेलने वाले मौके से भाग गये तथा मौके पर 3 आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ दोनों जगहों पर कार्रवाई करते हैं। 21 हजार रुपए नगद और मोबाइल बरामद कर जुआ एक्ट के कई धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। ये है गिरफ्तार आरोपी


