दुर्ग में पारा 44° पार, 2 दिन पड़ेगी तेज गर्मी:बिलासपुर, रायगढ़ समेत 11 जिलों में लू चलेगी, रायपुर, अंबिकापुर में असर ज्यादा

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी और लू चलने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को दुर्ग और बिलासपुर सबसे गर्म रहे। दुर्ग में पारा 44.2 डिग्री और बिलासपुर में 43.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ शामिल हैं। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव होने के आसार नहीं है। रायपुर में पारा 44 डिग्री के करीब रायपुर में गुरुवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री रहा। इस वजह से दिन में गर्मी का असर रहा। दोपहर को भीड़ वाली सड़कों पर भी ट्रैफिक कम था। वहीं रात का तापमान 29.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में पारा 43 डिग्री के पार
यहां दिन का तापमान 43.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। दुर्ग सबसे गर्म रहा गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा। यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 25.2 डिग्री रहा। गर्मी से बचने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *