छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग और भिलाई के भाजपा कार्यालयों में पदाधिकारियों से मुलाकात की। जहां उन्होंने 18 अगस्त को भिलाई भाजपा कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। गृहमंत्री ने पीडब्ल्यूडी सभागार में जिला प्रशासन के विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। 2 महीने पहले दिए गए निर्देशों की प्रगति का मूल्यांकन किया। अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पुलिस व्यवस्था को कमजोर किया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन स्थापित हुआ है। पुलिस अब कानून-व्यवस्था, नक्सलवाद और साइबर क्राइम में प्रभावी ढंग से काम कर रही है। राहुल गांधी के मतदाता सूची पर उठाए सवालों का जवाब दिया। गृहमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण बिहार एसआईआर से किया जा रहा है। प्रत्येक वोट का मिलान पारदर्शी तरीके से होता है। किसी बूथ के नाम पर वोट नहीं डाला जाता। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। विपक्ष को इस प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए, भ्रम नहीं फैलाना चाहिए।


