भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। गौरव पथ स्थित सतनामी आश्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई चौक से मौन जुलूस निकाला। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि 1947 में स्वतंत्रता के साथ देश को विभाजन का दर्द झेलना पड़ा। मुस्लिम लीग की मांग और अंग्रेजों की नीतियों से लाखों लोग विस्थापित हुए। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर सत्ता के लिए देश का बंटवारा स्वीकार करने का आरोप लगाया। विभाजन में करीब 20 लाख लोगों की मौत प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाजन में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। दो करोड़ लोग विस्थापित हुए। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा झेलने वाले प्रत्यक्षदर्शी अब कम बचे हैं। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि विभाजन के बाद भारत आए शरणार्थियों ने देश के निर्माण में योगदान दिया। पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी हैं।


