दुर्ग में 2KG गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:रायपुर से माल एक साल से लाकर खपा रहा था, 55 हजार कैश और स्कूटी जब्त

दुर्ग की पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने गांजा बेचने और सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो कि रायपुर के कबीरनगर का रहने वाला है। आरोपी के पास से 2 किलो गांजा और 55 हजार रुपए कैश बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस ने 10 दिसंबर को सूचना के आधार पर रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास रेड कार्रवाई की थी। इस दौरान तितुरडीह के रहने वाले सुमन पांडेय और मुकेश मिश्रा गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से 2.362 ग्राम माल भी बरामद किया गया था। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 18 हजार रुपए आंकी गई। साथ ही बिक्री की नगद रकम 2,070 रुपए जब्त की गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें पिछले एक साल से रायपुर कबीरनगर निवासी बंटी शाहा गांजा सप्लाई कर रहा था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा इस बीच 14 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बंटी शाहा रायपुर नाका रेलवे फाटक के पास ग्राहकों को गांजा सप्लाई करने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 1 लाख का गांजा जब्त तलाशी के दौरान स्कूटी (CG-04-NM0-5482) की डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा गांजा 55,200 रुपए कैश, कीपैड मोबाइल और स्कूटी जब्त किया गया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 35 हजार 900 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी आगे और कड़ी जोड़ी जा रही है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *