दुर्ग सुधार गृह से भागे 7 नाबालिग, 4 पकड़ाए:26 दिन में दूसरी घटना, अफसरों पर लापरवाही का आरोप; हत्या-लूट जैसे मामले दर्ज थे

दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग बच्चे मौका पाकर भाग गए। घटना 28 नवंबर रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 बच्चों को बरामद कर लिया है लेकिन 3 बच्चे अभी तक नहीं मिले है। बताया जा रहा है ये बच्चे दुर्ग जिले से बाहर चले गए है। फिलहाल उनकी खोजबीन जारी है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से आपचारी बालक भागे हो। इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चे भाग चुके हैं। 1 महीने में यह दूसरी घटना है। इस घटना के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बाल सुधार गृह महिला बाल विकास विभाग संचालित करता है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद भी अफसरों की लापरवाही सामने आई है। एक महीने में दूसरी बार भागे बच्चे पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से लगातार नाबालिग बच्चों के निकल जाने की खबरें आम हो चुकी हैं। इसी महीने में दूसरी बार यह घटना हुई है। इससे पहले 3 नवंबर को भी 3 आपचारी बालक निकल गए थे। उनमें हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराध वाले नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 आपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए। हर बार की तरह इस बार भी महिला एवं बाल विकास के अधिकारी और संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदार इस पर मौन है। दीवार फांद कर तो पीछे के एरिया से निकल जाते हैं अपचारी पुलिस के मुताबिक, बार-बार अपचारी बच्चों के भाग जाने से वे भी परेशान हैं। बच्चे दीवार फांदकर तो पीछे के एरिया से बच्चे निकल जा रहे हैं। सुरक्षा के तमाम दावे करने के बाद भी बच्चों को संभालने में विभाग नाकाम हो रहा है। वहीं इससे पुलिस विभाग को नाबालिग को बार-बार खोजने में परेशान होना पड़ता है।

3 बच्चों को पुलिस ने दोबारा भेजा सुधार गृह जानकारी के अनुसार 28 नवंबर की रात एक साथ 7 बच्चे बाल संप्रेक्षण गृह से निकल गए थए। इसमें अपचारी बालक गंभीर अपराधों में भी शामिल हैं। बावजूद इनकी सुरक्षा में विभाग लगातार फेल हो रहा है। पुलिस को जैसे ही 7 बच्चों के भागने की सूचना मिली तो आपचारी बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। इसमें 29 नवंबर को ही चार बच्चों को बरामद कर दोबारा उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। बाकी 3 बालकों की तलाश की जा रही है। जिला छोड़कर भागने की सूचना पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से आपचारी बालक भागने की सूचना के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। चार बालक तो आस-पास मिल गए। लेकिन तीन आपचारी बालकों के दुर्ग जिला छोड़कर जाने की सूचना मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलगांव पुलिस के प्रभारी को भी जानकारी नहीं है। विभाग के अफसर भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। फोन तक नहीं उठाते जिम्मेदार अधिकारी इतने गंभीर मुद्दे पर बात करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांभुलकर को दो बार फोन किया गया। इसके बाद महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू को भी कॉल किया गया। लेकिन इस मामले में किसी ने भी न तो फोन का जवाब दिया और न ही रिर्टन कॉल किया। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कोरबा के नए बाल सुधार गृह से 4 किशोर फरार: बाथरूम का रोशनदान तोड़कर भागे जांजगीर के किशोर, शिफ्ट होने के दो दिन बाद की घटना कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) से रविवार सुबह चार बाल अपराधी बाथरूम का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए। सभी बाल अपराधियों को महज दो दिन पहले ही कोहड़िया के नए भवन में शिफ्ट किया गया था। सभी फरार किशोर जांजगीर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *