धमतरी | दुलारी नगर रुद्री में तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान 7 बच्चे हनी, देवप्रिया, कुणाल तिवारी, लक्ष्य तिवारी, ट्विंकल, मेघा और ओशी गुप्ता का विद्यारंभ संस्कार भी हुआ। यज्ञ का संचालन गायत्री प्रज्ञा मंडल रुद्री की टोली ने किया। यज्ञाचार्य वसंता निर्मलकर रहीं। सहयोग में सुरजा यदु, सुशीला चंद्रवंशी, प्रदीप कुमार सोनवाने, पुरुषोत्तम निर्मलकर शामिल रहे। कार्यक्रम में कमलेश गुप्ता परिवार के ओशी गुप्ता, माखनलाल साहू का जन्मदिन संस्कार भी मनाया गया। इस अवसर पर गजानंद साहू, माखनलाल साहू, सुभाषिनी साहू, गायत्री साहू, गीता साहू, प्रमिला साहू, यशोदा, धमतरी ट्रस्टी शेखन साहू, राजकुमार साहू, सावित्री, राधा, मंगा राव, ममता डहरिया आदि उपस्थित थे।


